पीड़िता ने शिकायत में बताया है कि लगभग चार साल पहले फूफा ने उसके परिवार को भरोसा दिलाया कि उसकी कुंडली में मांगलिक दोष है। दोष दूर करने के लिए उसने खुद को तांत्रिक बताते हुए अकेले ही कमरे में तंत्र क्रिया करने की बात कही।
लेकिन उसने किसी तरह बहला फुसला कर रेखा को कमरे में बुला लिया और उसके साथ दुराचार किया। पीड़िता को धमकी दी कि उसने यह बात किसी को बताई तो उसका परिवार बर्बाद हो जाएगा।
पीड़िता अपने माता-पिता को इस घटना के बारे में नहीं बता पाई और उसकी शादी भी हो गई। लेकिन आरोपी शादी के बाद भी किसी बहाने से मायके बुलाकर उससे दुष्कर्म करता रहा। पुलिस के अनुसार आरोपी तांत्रिक नहीं है। वह लंबे समय से पीड़िता के घर आ रहा था।