फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शादी समारोह में नकदी-ज्वेलरी से भरे बैग चुराने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- चोरी के दो मोबाइल फोन, 24,500 रुपये और 14 शगुन के लिफाफे बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण जिला पुलिस ने शादी समारोह में नकदी-ज्वेलरी से भरे बैग चुराने वाला आरोपी रोहित सैनी उर्फ पप्पन को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के दो मोबाइल फोन, 24,500 रुपये और 14 शगुन के लिफाफे बरामद किए हैं। पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से चोरी के एक मामले को सुझलाने का दावा किया है।
दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि महरौली थाना क्षेत्र में 16 नवंबर को शिकायत मिली कि मल्लू फार्म, सतबड़ी से किसी व्यक्ति ने कैश, मोबाइल फ़ोन और शगुन लिफाफों वाला एक शादी का बैग चोरी कर लिया है। पुलिस टीम ने क्राइम सीन और शादी की जगह के आस-पास के इलाकों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अच्छी तरह से चेक किया और छतरपुर और महरौली इलाकों में संदिग्ध के आने-जाने का पता लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज और लोकल इंटेलिजेंस से आरोपी की पहचान हो गई। उसके बाद आरोपी हौजरानी, मालवीय निगर निवासी रोहित सैनी उर्फ पप्पन (39) को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें