फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोरबेल बजाकर युवती के सामने अश्लील हरकत कर के भागा, CCTV की नजरों में हुआ कैद..

Mon, 16 Apr 2018 12:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
dcp - फोटो : ANI
विज्ञापन

वसंतकुंज के डी-3 व डी-4 ब्लाक केलोग सिरफिर ताईक्वांडो टीचर से परेशान थे। वह घर की डोरबैल बजाता है। जैसे ही महिला या युवती घर से बाहर निकलती है वह अश्लील हरकतें करने लग जाता है।

विज्ञापन


आरोपी ताईक्वांडो टीचर ने फिर इसी तरह की हरकतें की। वसंतकुंज(साउथ) थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी तोडक्वांडो टीचर को गिरफ्तार किया है।

आरोपी करीब 10 दिन पहले ही जेल से बाहर आया था। आरोपी के खिलाफ मारपीट, बंधक बनाने व चोरी करने आदि के 25 से अधिक  मामले दर्ज हैं। वसंतकुंज पुलिस ने उसे दिल्ली से तड़ीपार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी मिलिंद डुम्बेरे ने बताया कि डी-4, वसंतकुंज में रहने वाली 28 वर्षीय युवती ने पुलिस को शनिवार को शिकायत दी थी कि 12 अप्रैल को रात करीब साढ़े ग्यारह बजे किसी ने उसकी डोरबैल बजाई।
विज्ञापन


युवती ने जैसे ही गेट खोला तो गेट के सामने खड़ा युवक अपनी पेंट खोलकर अश्लील हरकतें करने लगा। युवती ने अपने दोस्त को बुलाया तो आरोपी मौके से फरार हो गया।

युवती की शिकायत पर वसंतकुंज(साउथ) थाना पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और पीड़ित युवती की सहायता से आरोपी ताईक्वांडो टीचर संदीप चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पीड़ित युवती को ताईक्वांडो की ट्रेनिंग दी थी। इस कारण वह युवती केघर को जानता था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी ने करीब डेढ़ वर्ष पहले ही इसी तरह वारदात को अंजाम दिया था। वह डोरबैल बजाकर युवती केघर में घुस गया और युवती को कमरे में करीब दो से तीन घंटे बंधक बना लिया था।

युवती पर जानलेवा करने केसाथ उसके साथ लूटपाट की थी। तब पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। ये डेढ़ वर्ष तक जेल में रहा था और करीब 10 दिन पहले जेल से बाहर आया था। आरोपी के खिलाफ 25 से ज्यादा अपराधिक मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

आरोपी शराब के नशे में करता था वारदात

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी शराब केनशे में वारदात करता है। शराब पीने केबाद वह पागल जैसा हो जाता है। अगर शराब नहीं पीता है तो वह ठीक रहता है।

वह भावानीकुंज, वसंतकुंज में रहता था। वह डी-3 व डी-4 वसंतकुंज में वारदात करता था। वह ज्यादातर चोरी व लूटपाट की वारदात करता था। आरोपी कुछ समय पहले तक ताईक्वांडो की ट्रेनिंग देता था।

अब उसने ट्रेनिंग देना छोड़ दिया था। उसने कुछ वारदात तो उससे ताईक्वांडो की ट्रेनिंग लेने वाली युवतियों केयहां की है। हालांकि कुछ पीड़ितों ने इसकी पुलिस में शिकायत नहीं की थी।  

आरोपी घोषित बदमाश भी है
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी इलाके को घोषित बदमाश है। उसे दिल्ली से बाहर करने लिए यानि तड़ीपार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें