एक युवक AIIMS में खुद को रेजीडेंट डॉक्टर बताकर नेताओं के साथ फोटो खिंचवाता था। जब उसका सच सामने आया तो अस्पताल प्रशासन के भी होश उड़ गए। जानिए
दरअसल देश की राजधानी में एम्स के सुरक्षा गार्डों ने एक और फर्जी डॉक्टर को पकड़ा है। बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले अदनान खुर्रम खुद को रेजीडेंट डॉक्टर बताकर नेताओं के साथ फोटो खिंचवाता था और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करता था।
पुलिस को पिछले कई दिनों से उसकी तलाश थी। इसे पहले भी दो अन्य फर्जी डॉक्टर भी पकड़े गए थे। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अदनान ने बताया कि वह बाटला हाउस में रहता है।
एम्स रेजीडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने इस मामले में चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर दीपक को शिकायत दी थी। इसके बाद हौजखास थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। एम्स के डॉक्टरों ने बताया कि एम्स में दो हजार से ज्यादा डॉक्टर सेवाएं दे रहे हैं।