फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पत्नी पर हथियार से हमला करने वाला युवक गिरफ्तार

सार

नई दिल्ली के कश्मीरी गेट थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपनी पूर्व पत्नी पर जानलेवा हमला करने वाले सलीम को गिरफ्तार किया। आरोपी ने पत्नी की दूसरी शादी से नाराज होकर उस पर चाकू से कई वार किए थे। गिरफ्तार कर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने आरोपी को दबोचा, 9 मई को आरोपी ने पत्नी के चेहरे पर धारदार हथियार से किए थे दर्जनभर वार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रताड़ना से परेशान होकर एक महिला अपने पति से अलग हो गई। उसने दूसरी शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत की। यह बात उसके पहले पति को इतनी अखरी कि उसने पत्नी गुड़िया पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने कई बार चाकू मारकर उसका चेहरा खराब कर दिया।
करीब चार माह तक वह पुलिस की आंख में धूल झोंकता रहा, लेकिन अब उत्तरी जिला की कश्मीरी गेट थाना पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। इसकी पहचान सलीम उर्फ सलीम शेख के रूप में हुई है।
विज्ञापन

आरोपी पहले भी हत्या के प्रयास, लूटपाट समेत चार आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। फरार होने के दौरान वह लगातार पहली पत्नी को कॉल कर उसको धमका रहा था। पुलिस जब भी उसकी लोकेशन पर पहुंचती आरोपी वहां से भागने में कामयाब हो जाता।
उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि 9 मई 2025 को कश्मीरी गेट के हनुमान सेतु के पास गुड़िया नामक महिला के चेहरे पर अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से हमला किया था। पीड़िता को इलाज के लिए अरुणा आसफ अली अस्पताल भर्ती कराया गया।
पीड़िता ने बताया कि सात साल पहले उसकी सलीम से शादी हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। उसका पति रिक्शा चलाता था वहीं वह खुद गढ़ी मेंडू इलाके में रोड पर सिगरेट-गुटका बेचती थी। सलीम शराब पीकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था, इसलिए लगभग एक महीने पहले वह उससे अलग रहने लगी।
विज्ञापन

इस बीच उसकी मुलाकात सलीम के दोस्त राजू से हुई। दो मई को उसने राजू से कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों कैथवाड़ा में किराये के घर में रहने लगे। घटना वाले दिन सलीम उससे उस्मानपुर, पहले पुश्ता पर मिला और उसे कश्मीरी गेट के पास हनुमान मंदिर ले गया। वह उसकी नई शादी के बारे में पूछने लगा। जब उसे राजू से शादी के बारे में पता चला तो उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
अब काफी प्रयास के बाद पुलिस ने आरोपी को छत्ता रेल, जीपीओ, कश्मीरी गेट इलाके से दबोच लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें