फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा बनकर नशे में धुत्त लोगों पर झाड़ता फिर रहा था रौब, असली सच्चाई सामने आई तो...

Mon, 18 Feb 2019 04:31 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बेसुध हालत में मिला शराबी पिता (प्रतिकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर में वर्दी पहनकर फर्जी दरोगा बनकर घूम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह लोगों पर रौब झाड़ रहा था। गढ़ कोतवाली प्रभारी अजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को गढ़ चौपला पर नशे में धुत एक युवक दरोगा की वर्दी में लोगों पर रौब डालते हुए गाली-गलौज कर रहा था।

विज्ञापन


गश्त के दौरान संदेह होने पर पुलिस टीम ने युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी दरोगा होने का कोई प्रमाण नहीं दे सका। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी पुलिस वर्दी में दो स्टार लगाकर घूम रहा था और ठेली पटरी वालों को धमका रहा था। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम यशवीर बताया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें