फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आदर्श नगर मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूदकर शख्स ने दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 11 Sep 2019 05:37 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजधानी में मेट्रो ट्रैक सुसाइड प्वाइंट बनते जा रहे हैं। इसी माह झंडेवालान और मॉडल टाउन मेट्रो स्टेशन पर दो महिलाओं के सुसाइड करने के बाद बुधवार दोपहर एक अधेड़ ने आजादपुर मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

विज्ञापन


मृतक की शिनाख्त मजलिस पार्क निवासी अनिल गुप्ता (55) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नही हुआ है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पिछले 10 दिनों के भीतर मेट्रो ट्रैक पर सुसाइड की यह तीसरी वारदात हुई है।

पुलिस के मुताबिक बुधवार दोपहर 3.00 बजे आजादपुर स्थित मेट्रो स्टेशन पर प्लेट फॉर्म नंबर-1 पर अचानक एक शख्स मेट्रो ट्रेन के आगे कूद गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक के पास उसकी पहचान का कोई कागज बरामद नहीं हुआ। शाम के समय उसकी शिनाख्त नही हो सकी। हादसे की वजह से येलो लाइन पर15 से 20 मिनट मेट्रो ऑपरेशन प्रभावित रहा। छानबीन के बाद पुलिस को मृतक के परिजनों का पता चला।

पूछताछ के दौरान अनिल गुप्ता के परिवार ने बताया कि वह किसी बात पर डिप्रेशन का शिकार थे। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी वजह से अनिल ने आत्महत्या का कदम उठाया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें