सोरखा निवासी जीते यादव सेक्टर-12 में कारों की खरीद-फरोख्त करते हैं। दो महीने पहले आरोपी मनु ने 2.70 लाख रुपये में एक स्विफ्ट बेची थी, लेकिन कार उनके नाम ट्रांसफर नहीं की थी। इस दौरान उसने इसी कार को बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाल दिया।
जीते यादव ने जब ओएलएक्स पर कार के विज्ञापन को देखा तो मनु से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन नहीं हो सका। इसके बाद फर्जीवाड़े की आशंका पर उसने सेक्टर-24 कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया। इसके बाद पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर फर्जीवाड़े का खुलासा किया।
ओएलएक्स पर एक कार को कई बार बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है और इसके नेटवर्क के बारे में पता किया जा रहा है।
- रणविजय सिंह, एडीसीपी, नोएडा