एसबीआई संभाल रहा पूरी व्यवस्था
यात्रियों के लिए एसबीआई की ओर से कार्ड जारी किए जा रहे हैं। इसमें एनएमआरसी के कॉरिडोर पर बने स्टेशनों के ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन गेट तकनीकी तौर पर दिल्ली मेट्रो से हाई स्टैंडर्ड के हैं।
लिहाजा, एनएमआरसी के कार्ड भी उच्चतर किस्म के हैं। अब बैंक को इन दोनों कॉरिडोर के यात्रियों के लिए सॉफ्टवेयर पर काम करना पड़ेगा, जिससे दोनों कॉरिडोर के यात्री एक कार्ड से सफर का आनंद उठा सकें।
पूरे देश में एक ही कार्ड हो सकता है लागू
जैसे ही डीएमआरसी और एनएमआरसी के कॉरिडोर पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक कार्ड की व्यवस्था लागू हो जाएगी। वैसे ही यह कार्ड पूरे देशभर की मेट्रो के लिए भी प्रयोग में लाई जा सकेगी। अधिकारियों का कहना है कि यह नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड होगा, जो कहीं भी प्रयोग में लाया जा सकता है। इसके बाद मेट्रो के यात्रियों को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।