फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम से निजात दिलाने की कवायद: मामूरा से फोर्टिस तक डबल यूटर्न जल्द

Sun, 16 Oct 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में प्रस्तावित और निर्माणाधीन मेट्रो ट्रैक के नीचे यूटर्न का निर्माण करके जाम से निजात दिलाने की कवायद की जा रही है। मामूरा से फोर्टिस का यूटर्न अगले एक सप्ताह में शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


वहीं, सेक्टर-50 मेट्रो स्टेशन से सेक्टर-78 के प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन के बीच डबल यूटर्न से लोगों को राहत दिलाई जाएगी। इससे लोग रांग साइड नहीं जा पाएंगे और जाम भी नहीं लगेगा।

डीएमआरसी की ओर से शहर में मेट्रो स्टेशन और ट्रैक के निर्माण की कवायद की जा रही है। इसी कड़ी में ट्रैक के नीचे यूटर्न बनाकर वाहन चालकों को दूसरी ओर निकलने की योजना भी बनाई गई है।
विज्ञापन


मामूरा चौराहे से फोर्टिस अस्पताल के बीच डबल यूटर्न का काम एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा। प्राधिकरण के डीसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि यहां एक सप्ताह के भीतर डबल यूटर्न शुरू होने की उम्मीद है।

वहीं, प्राधिकरण के वर्क सर्किल-4 के प्रोजेक्ट इंजीनियर पीके गर्ग ने बताया कि डीएमआरसी और नोएडा प्राधिकरण के बीच यूटर्न बनाने को लेकर बैठक हो चुकी है। इसका निर्माण डीएमआरसी ही करेगा।

मामूरा चौराहा और फोर्टिस अस्पताल चौराहे के बीच अगर किसी को सेक्टर-63 की ओर जाना है तो उसे आगे काफी घूमकर जाना पड़ता है। इस वजह से इस मुख्य मार्ग पर वाहनों की संख्या में इजाफा होता है और जाम का सबब बन जाता है। यही नहीं चौराहों पर जाम की स्थिति भी बनी रहती है।

प्राधिकरण को भेजा जाएगा प्रस्ताव
सेक्टर-50 और सेक्टर-78 मेट्रो स्टेशनों के बीच भी डबल यूटर्न बनाने का प्रस्ताव डीएमआरसी की ओर से नोएडा प्राधिकरण को दिया जाएगा। डीएमआरसी के परियोजना निदेशक परमीत गर्ग ने बताया कि उक्त प्रस्ताव को नोएडा प्राधिकरण के समक्ष रखा जाएगा।

यहां से जो भी निर्देश मिलेगा उसके मुताबिक आगे काम किया जाएगा। सेक्टर-71 से होकर बरौला जाने वाली सड़क पर नोएडा से ग्रेटर नोएडा जाने वाली मेट्रो लाइन का निर्माण किया जा रहा है।

यहां, सेक्टर-50 से सेक्टर-78 जाने वाली सड़क पर डबल यूटर्न बनाने के लिए नोएडा प्राधिकरण को डीएमआरसी प्रपोजल भेजेगा। अगर प्रस्ताव पास हो जाता है तो यहां डबल यूटर्न बनने का काम शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें