शुक्रवार को कांग्रेस कमेटी कार्यालय नूंह में हेल्थ कैंप का आयोजन करवाया। इस हेल्थ कैंप में बादशाहपुर के स्पर्श हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने मरीजो की नि:शुल्क जांच की व दवाइया वितरित की।
कैंप का उदघाटन पूर्व परिवहन मंत्री आफताब अहमद ने किया और इसका आयोजन मेवात कांग्रेस पार्टी की ओर से आम जनता के लिए किया गया।
कैंप में करीब 595 मरीजों ने फायदा उठाया। कैंप में डॉ अंकित भरतिया ने हड्डी रोग के मरीज देखे और बताया कि कैसे उनकी बीमारी का समाधान हो सकता है।
इसके अलावा कैंप में डॉ विजय मित्तल, डॉ उमर खान, डॉ एन के सिंह, डॉ, तपस्या बत्रा, डॉ अमित कौशिक, हेमराज भारद्वाज व् सतपाल ने अपनी सेवाऐं दी। कैंप में स्त्री रोग, हड्डी रोग, जनरल सर्जरी व् अन्य स्पेशलिटी डॉक्टरों ने भाग लिया।
वहीं पूर्व मंत्री आफताब अहमद ने कहा कि कांग्रेस पीसीसी मेंबर महताब अहमद और कांग्रेस पार्टी ने यह कैंप आयोजित कर क्षेत्र की गरीब व ज़रूरतमंद जनता को बहुत फायदा पंहुचा है और कैंप में महिलाओं ने स्त्री रोग विशेषज्ञय डॉक्टरों को दिखाकर फायदा उठाया है क्योंकि मेवात में जब से कांग्रेस पार्टी कि सरकार गई है तब से मेवात में महिला डाक्टरों का टोटा पड गया है।
डॉ अंकित ने बताया कि वे आगे भी ऐसे कैंपों का आयोजन करते रहेंगे। इस दौरान डॉ हनीफ, डॉ सहाबुद्दीन, डॉ साहिल खेड़ा आदि मौजूद रहे।