दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज कोऑपरेटिव फेडरलिजम सेमीनार आयोजित किया। इस मौके पर उन्होंने पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया था।
सेमीनार को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला किया और बताया कि कैसे केंद्र सरकार, राज्य सरकार के काम में दखलंदाजी करती है। सीबीआई का राज्य सरकारों के खिलाफ गलत प्रयोग किया जा रहा है।
केजरीवाल के मुताबिक उनकी पार्टी की हमेशा से ही मांग सीबीआई को स्वतंत्र करने की रही है। केजरीवाल ने दिल्ली सरकार को ज्यादा शक्तियां प्रदान करनी की मांग की। उन्होंने कहा कि जब सरकार को अस्पताल और स्कूलों के लिए जमीन की जरूरत होती है तो पहले उन्हें मोटी रकम अदा करने के बाद जमीन मिलती है और फिर काम शुरू होता है।
केंद्र सरकार सिर्फ उनसे पैसा पैदा करती है। जबकि गर्वनर को केंद्र के
एजेंट के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है। केजरीवाल ने पुलिस पर नियंत्रण को
लेकर कहा कि जब राज्य सरकार के पास पुलिस ही नहीं है तो सरकार काम कैसे
करेगी।