फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा की पिटाई के बाद घर से भागा बालक बरामद

Mon, 18 Aug 2014 11:41 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मामा की पिटाई के बाद घर से भागा 12 साल के बालक को जीआरपी ने बरामद किया है। जीआरपी को यह बालक सोमवार को प्लेटफार्म पर बैठा मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। जीआरपी ने परिजनों को सूचना देकर बालक को चाइल्ड लाइन संस्था को सौंप दिया।

मूलरूप से बदायूं के गांव मियाऊ का रहने वाले नदीम (12) को चार-पांच दिन पहले ही दिल्ली इंद्रलोक निवासी मामा अपने घर लाया था। नदीम का आरोप है कि उसके मामा ने उसकी पिटाई की। इससे डरा नदीम सोमवार को मौका पाकर घर से भाग गया और किसी तरह गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंच गया।

जीआरपी कांस्टेबल ने बालक को अकेले बैठे देख पूछताछ की तो उसने मामा की करतूत बताई। एसएसआई जीआरपी पंकज लवानिया ने बताया कि बालक का मेडिकल कराकर चाइल्ड लाइन संस्था को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, देर शाम नदीम को लेने उसके पिता बबलू गाजियाबाद पहुंच गए। लेकिन अब बालक को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के सामने पेश किया जाएगा। कमेटी के निर्देश के बाद ही उसे परिजनों को सौंपा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें