सोमवार दोपहर करीब दो बजे 10 और 12 साल के दो बच्चे रहस्यमय हालात में लापता हो गए। एक बच्चे के घर में पर्चे पर लिखा मिला कि ‘मम्मा, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं, रूद्र (दोस्त) के साथ मोबाइल और पैसे लेकर जा रहा हूं। बाय...बाय।’
परिजनों ने पुलिस को सूचना दी तो मोबाइल से लोकेशन ट्रेस कर पुलिस ने 10 घंटे बाद बच्चों को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
बच्चों का कहना है कि वे इंडिया गेट देखने जा रहे थे। उनसे 10 हजार रुपये मिले हैं, जो उन्होंने अपनी गुल्लक फोड़कर निकाले थे। एसएचओ दीपक शर्मा ने बताया कि सूरत सिटी कालोनी में सचिन तेवतिया परिवार के साथ रहते हैं।