राजधानी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में मेट्रो को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित माना जाता है। मेट्रो ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हुए हैं।
खासकर महिलाओं के लिए एक कोच भी रिजर्व है बावजूद इसके मनचलों का आतंक कम नहीं हुआ है। आंकड़े बताते हैं कि पुरुष यात्री महिला आरक्षित कोच में घुस जाते हैं।
सीआईएसएफ ऐसे मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करती है। सीआईएसएफ ने इस वर्ष तीन माह में 670 लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें पुलिस के हवाले किया है, जबकि 90 लोगों का चालान किया है।