क्षेत्र में मलेरिया का प्रकोप लगातार जारी है। इससे जुडे़ आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। इससे लग रहा है कि इस बीमारी ने क्षेत्र में पूरी तरह अपने पैर पसार लिए हैं।
अभी तक इससे जुडे़ 30 मामले फिरोजपुर झिरका सीएचसी में आ चुके हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग मलेरिया पर काबू पाने की बात कर रहा है, जबकि स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है।
गौरतलब है कि मेवात में मलेरिया से जुडे़ अब तक करीब 1700 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इसके कारण पुन्हाना तथा नूंह में 40 के करीब मौतें हो चुकी हैं।