फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की आंख में धूल झोंक की लाखों की चोरी

Sat, 14 Nov 2015 03:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
हर साल की तरह दीपावली पर इस साल भी चोरों ने लोगों और पुलिस की नजर में धूल झोंककर बंद मकानों से लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चुरा लिए। चोरी की घटनाओं के विरोध में पी-थ्री सेक्टरवासियों ने शुक्रवार को कासना कोतवाली में हंगामा किया।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों ने पुलिस को बताया था कि दीपावली पर चोरी की घटनाएं होती हैं। लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया और चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया।

पुलिस अफसरों ने किसी तरह समझाकर उन्हें शांत किया और जल्द ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया। घटना एक- पीथ्री सेक्टर निवासी विकास कुमार नोएडा में एक कंपनी के प्रबंधक हैं और उनकी मां बीमार हैं।
विज्ञापन


विकास अपनी मां और परिवार से मिलने बृहस्पतिवार को दिल्ली गए थे। रात में चोरों ने घर का ताला तोड़कर ढाई लाख के जेवर और 30 हजार की नकदी चुरा ली।
विज्ञापन

पुलिस की धीमी कार्रवाई पर लोग गुस्सा

पीड़ित विकास का आरोप है कि उनके घर में साल 2011, 2013 और 2014 तथा चौथी बार अब चोरी हुई है। आज तक पुलिस एक भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर पाई।

घटना दो- पीथ्री सेक्टर के बी ब्लॉक में एडवोकेट विरेंद्र चावड़ा परिवार के साथ रहते हैं। दीपावली पर अपने पैतृक गांव समकोला गए थे। शुक्रवार सुबह जब लौटे, तो पता चला कि करीब ढाई लाख के जेवर और 12 हजार रुपये घर से चोरी हो गए।

घटना तीन- पीथ्री सेक्टर निवासी आरपी सिंह के मकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चुराकर ले गए। वह भी अपने परिवार के साथ पैतृक गांव दीपावली मनाने गए थे। बृहस्पतिवार को वापस लौटे, तो चोरी का पता चला।

घटना चार- बीटा-वन सेक्टर के सी ब्लॉक के भी एक बंद मकान में चोरों ने ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी चुरा लिए। पीड़ित अभी अपने पैतृक घर से वापस नहीं लौटे हैं। शुक्रवार को पड़ोसियों ने उनको फोन कर घटना की जानकारी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें