फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बड़ी लूट: बाइक सवार बदमाशों ने धमकी देकर मांगे पैसे, दो हवाई फायर करके मुंशी से छीन ले गए 25 लाख

Sat, 11 Apr 2026 03:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीड़ित कूचा महाजनी से पेमेंट लेकर जा रहा था। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी के जरिये बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेताजी सुभाष प्लेस में बाइक सवार बदमाशों ने हवा में गोलीबारी कर केमिकल कंपनी के मुंशी से 25 लाख रुपये लूट लिए। पीड़ित कूचा महाजनी से पेमेंट लेकर जा रहा था। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी के जरिये बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


नेताजी सुभाष प्लेस स्थित केमिकल कंपनी में मंगल सेन मुंशी के पद पर कार्यरत हैं। मंगल सेन शुक्रवार शाम कूचा महाजनी से एक कारोबारी से पेमेंट लेकर सुभाष प्लेस लौट रहे थे। तभी नेताजी फ्लाइओवर पर डी-माल के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगा दी। गोली मारने की धमकी देकर पैसे मांगे और विरोध करने पर हवा में दो बार फायरिंग कर बैग छीनकर भाग गए। 

सूचना पर उत्तरी पश्चिमी जिला उपायुक्त आकांक्षा यादव सहित पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित ने बताया कि हेलमेट पहने होने की वजह से वह बदमाशों का चेहरा नहीं देख पाया। शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़ित के पेमेंट लेने के बाद से ही बाइक सवार बदमाश उसका पीछा कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें