फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, तेज रफ्तार हाईवा ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, तीन की मौत

Tue, 15 Dec 2020 02:09 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। नई गति सीमा लागू होने के बावजूद एक तेज रफ्तार हाईवा ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। स्कॉर्पियो में कुल पांच लोग सवार थे, जिसमें से हादसे में तीन की मौत हो गई। 

विज्ञापन


दो लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। पता चला कि गोरखपुर मंडल की युवा वाहिनी के चेयरमैन सुभाष गुप्ता अपनी स्कॉर्पियो कार से दिल्ली जा रहे थे। रास्ते में यमुना एक्सप्रेस वे के साबुता इंटरचेंज पर दिल्ली की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी साइड जाकर स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी।

इस भीषण हादसे में स्कॉर्पियो चालक पवन कुमार, रिंकी गुप्ता व अनीता गुप्ता की मौत हो गई। वहीं, सुभाष गुप्ता और उनके साथी की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें हायर सेंटर  रेफर किया गया है।
विज्ञापन


ठंड के वजह से घटाई गई है गति सीमा
ठंड के मौसम में घने कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे बढ़ जाते हैं। इसे देखते हुए यमुना प्राधिकरण ने गति सीमा पर ब्रेक लगाने का निर्णय लिया है। 15 दिसंबर यानी आज से 15 फरवरी तक एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार घटा दी गई है। अब कारों की रफ्तार 80 और भारी वाहनों की 60 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी। अब तक हल्के वाहनों यानी कार आदि के लिए रफ्तार 100 और भारी वाहनों के लिए 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी। गति सीमा का उल्लंघन करने पर वाहनों के चालान काटे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें