फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी दिल्ली में बड़ा हादसा: गली सितारा में इमारत ढहने से दो की मौत, एक मजदूर घायल, राहत-बचाव कार्य जारी

Thu, 05 Nov 2026 05:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

पुरानी दिल्ली के शीश महल के पास गली सितारा में एक भयानक हादसा हुआ। यहां एक पुरानी इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में अभी तक की जानकारी के मुताबिक दो लोगों की मौत हो गई है।
 
विज्ञापन
हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी दिल्ली के शीश महल के पास गली सितारा में एक भयानक हादसा हुआ। यहां एक पुरानी इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में अभी तक की जानकारी के मुताबिक दो लोगों की मौत हो गई है।

विज्ञापन


इमारत गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और राहत कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। राहत कार्य बिना किसी देरी के शुरू कर दिया गया। हालांकि, गली सितारा की संकरी बनावट के कारण बचाव अभियान में काफी दिक्कतें आ रही हैं। राहत कर्मियों को मलबे तक पहुंचने और उसे हटाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मलबे के नीचे अभी भी कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। एक घायल मजदूर को कुछ समय पहले ही मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। राहत दल लगातार मलबे को हटाने का काम कर रहा है।

घायल मजदूर की स्थिति
बचाए गए घायल मजदूर के बारे में एक जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वह इमारत की ऊपरी मंजिल पर था। उसने अपनी जान बचाने के लिए इमारत के ऊपर से नीचे छलांग लगा दी थी। हालांकि, उस समय किसी का ध्यान उसकी तरफ नहीं गया था। राहत कार्य के दौरान उसे मलबे से निकाला गया।
विज्ञापन


बचाव कार्य में चुनौतियां
गली सितारा की अत्यधिक संकरी बनावट बचाव अभियान के लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। बड़ी मशीनरी और एंबुलेंस को घटनास्थल तक पहुंचने में मुश्किल हो रही है। राहत कर्मियों को छोटे औजारों और हाथों से ही मलबे को हटाना पड़ रहा है। इससे बचाव कार्य की गति धीमी हो गई है। स्थानीय प्रशासन और राहत दल लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें