फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1398 रील चाइनीज मांझा बरामद, तीन आरोपी पकड़े गए

Wed, 12 Aug 2026 11:27 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने प्रतिबंधित चाइनीज/प्लास्टिक मांझे के अवैध भंडारण परिवहन और बिक्री के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,398 रील मांझा बरामद किया है। क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पुलिस को प्रतिबंधित मांझे के अवैध कारोबार की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई। इंस्पेक्टर प्रकाश चंद के नेतृत्व में, एसीपी राज कुमार के निर्देशन में और डीसीपी हर्ष इंदौरा की निगरानी में एक टीम गठित की गई। इस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अभियान चलाकर प्रतिबंधित मांझे के अवैध भंडारण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त तीन आरोपियों को दबोच लिया।

तलाशी के दौरान, पुलिस ने आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित चाइनीज/प्लास्टिक मांझा बरामद किया। कुल 1,398 रील मांझे की बरामद की गई है। मांझे के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे एक वाहन को भी पुलिस ने जब्त किया है। यह वाहन अवैध सामग्री को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए उपयोग किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें