फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्रदेश भाजपा में बड़ा बदलाव, हर्ष मल्होत्रा बने प्रदेश अध्यक्ष, पार्टी में जश्न का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
नियुक्ति के कुछ ही घंटों बाद प्रदेश कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से संभाल लिया कार्यभार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। भाजपा आलाकमान ने प्रदेश इकाई में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री और पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा को प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की। हर्ष मल्होत्रा ने वीरेंद्र सचदेवा का स्थान लिया है। नियुक्ति के कुछ ही घंटों बाद हर्ष मल्होत्रा ने प्रदेश कार्यालय पहुंचकर औपचारिक रूप से कार्यभार भी संभाल लिया है। प्रदेश कार्यालय में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में पहुंचे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा, मालाओं और बुके के साथ उनका स्वागत किया। कार्यालय परिसर भाजपा कार्यकर्ताओं के नारों और उत्साह से गूंज उठा। कार्यभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन, वरिष्ठ नेता विजय गोयल, सांसद मनोज तिवारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय व आदेश गुप्ता, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, कमलजीत सहरावत, बांसुरी स्वराज सहित दिल्ली सरकार के मंत्री और पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन

आवास पर भी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
नियुक्ति की घोषणा होते ही हर्ष मल्होत्रा के आवास पर भी जश्न शुरू हो गया। पूर्वी दिल्ली समेत विभिन्न इलाकों से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाइयों के साथ खुशी जाहिर की। समर्थकों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया और नए प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी। हर्ष मल्होत्रा ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि भाजपा ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताकर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि वह संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर दिल्ली भाजपा को और मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें