फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 मीटर ऊंचाई पर क्रॉसिंग से बनाया रिकॉर्ड

Mon, 21 Apr 2014 03:44 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने ही ट्रैक के इक्कीस मीटर ऊंचाई पर क्रॉसिंग बनाकर नया रिकॉर्ड कायम किया है।
विज्ञापन


कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन के पास चालू मेट्रो लाइन के ऊपर बिना ट्रेन रोके निर्माण करके उपलब्धि हासिल की है। क्रॉसिंग जमीन से 21 मीटर और ट्रैक से दस मीटर ऊंचा है।

डीएमआरसी के अनुसार मेट्रो निर्माण की ऐसी उपलब्धियों में से अब तक की पहली उपलब्धि है। तीसरे चरण की परियोजना में 2016 तक पहले व दूसरे चरण की लाइन के ऊपर से अलग-अलग चार जगह से गुजरेगी।
विज्ञापन


डीएमआरसी प्रवक्ता के अनुसार मौजूदा कड़कड़डूमा मेट्रो स्टेशन पर क्रॉसिंग ओवर का निर्माण इंजीनियरों के लिए कभी भी आसान काम नहीं था। सबसे ऊंची क्रॉसिंग ओवर निर्माण में कई चुनौतियां आईं।

नई मेट्रो लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार) मौजूदा (वैशाली-द्वारका) की एलिवेटेड लाइन को जमीन से 21 मीटर ऊपर क्रॉस करती है और यह मौजूदा मेट्रो लाइन से 10 मीटर ऊपर है।

मेट्रो की सबसे लंबी लाइन मजलिस पार्क-शिव विहार लाइन है जो मौजूदा वैशाली-द्वारका मेट्रो लाइन के कड़कड़डूमा स्टेशन से ठीक पहले 114 डिग्री के कोण पर क्रॉस करती है। डीएमआरसी को पिलर नंबर 254 और पिलर नंबर 255 के बीच 37 मीटर का एक विशेष गार्डन स्पैन (एक पिलर से दूसरे पिलर को जोड़ने वाला सेग्मेंट) लगाकर सेग्मेंटल इरैक्शन करना पड़ा था।
विज्ञापन


क्या विशेष बरतनी पड़ी सावधानी
रेल ट्रैक के पास बिजली के तार से दुर्घटना के संकेत टालने और क्रॉसिंग के दौरान सामग्री के गिरने से बचाव के लिए चौबीस घंटे सीसीटीवी की निगरानी में कार्य किया गया। निगरानी में लॉन्चिंग गार्डर को अर्थिंग देना, प्री-स्ट्रैसिंग बीम, इरेक्ट किए गए सेग्मेंट या अन्य किसी खुले मदों को स्पैन पर रखना शामिल था। सक्षम प्राधिकारियों से सभी अनुमतियां प्राप्त करने के बाद गैर प्रचालन समय के दौरान मौजूदा प्रणाली के शैडो ब्लॉक के दौरान यह कार्य किया।

कहां-कहां पुरानी लाइन के ऊपर से गुजरेगी मेट्रो
नेताजी सुभाष प्लेस: मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर की वायाडक्ट लाइन 1 (रिठाला-दिलशाद गार्डन) से गुजरेगी।
धौला कुआं: यहां मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर की वायाडक्ट एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के ऊपर से गुजरेगी।
मयूर विहार: मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर की वायाडक्ट लाइन-3 (द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा सिटी सेंटर) के ऊपर से गुजरेगी।
आनंद विहार: मजलिस पार्क-शिव विहार कॉरिडोर की वायाडक्ट लाइन 4 (यमुना बैंक-वैशाली) के ऊपर से गुजरेगी।

अन्य तथ्य
23 मीटर ऊंचाई पर मुकुंदपुर-शिव विहार मेट्रो लाइन एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन को धौला कुआं के पास क्रॉस करेगी।

59 किलोमीटर होगी मुकुंदपुर-शिव विहार मेट्रो लाइन की लम्बाई। यह दिल्ली मेट्रो का सबसे लंबा नेटवर्क होगा।

49 किलोमीटर है नोएडा-द्वारका मेट्रो लाइन की लंबाई। मौजूदा मेट्रो नेटवर्क में सबसे लंबी।

45 किलोमीटर है जहांगीरपुरी-हुडा सिटी सेंटर लाइन की लंबाई। मौजूदा समय में दूसरा सबसे लंबा मेट्रो नेटवर्क।

38 स्टेशन बनेंगे मुकुंदपुर-शिव विहार मेट्रो लाइन में।

13 हजार करोड़ रुपये रखी गई थी मुकुंदपुर-शिव विहार मेट्रो लाइन की लागत।

इस लाइन के बनने से दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ और साउथ कैंपस आपस में जुड़ जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें