फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: मेड ने नौवीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या, दौड़ते हुए नीलपदमकुंज सोसाइटी में हुई थी दाखिल

Wed, 06 Nov 2024 04:40 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में एक लड़की ने नौवीं मंजिल से छलांग लगा दी। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि लड़की सोसाइटी में मेड का काम करती थी। 
 
विज्ञापन
नीलपदमकुंज सोसाइटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौशांबी थाना क्षेत्र अंतर्गत नीलपदमकुंज सोसाइटी सेक्टर-1 वैशाली में मेड का काम करने वाली लड़की ने नौवीं मंजिल से छलांग लगा दी। लड़की को तत्काल ही यशोदा अस्पताल कौशांबी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लड़की मोहिनी (20) पुत्री दिग्विजय नीलपदमकुंज सोसाइटी में ही मेड का काम करती थी। वह चौधरी के मकान में किराये पर बुद्धविहार सेक्टर-1 वैशाली गाजियाबाद में रहती थी। मूल पता ग्राम मोहकमगंज थाना संधना जनपद सीतापुर है। 

घटनास्थल नीलपदमकुंज सोसाइटी वैशाली के सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए तो मेड मोहिनी दौड़ते हुए नीलपदमकुंज सोसाइटी में दाखिल होती है।  सोसाइटी की बी ब्लॉक लिफ्ट से ऊपर चढ़कर नौवीं मंजिल के सामने गैलरी से छलांग लगा देती है। अस्पताल में डॉक्टर उसे मृत घोषित कर देते हैं। शव यशोदा हॉस्पिटल की इमरजेंसी वार्ड में रखा हुआ है। पर्याप्त पुलिस बल मौके में मौजूद है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें