फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nuh Violence: जंतर-मंतर पर हिंदू संगठनों की महापंचायत, कथित विवादित बयान पर पुलिस ने बीच में कराई खत्म

Mon, 21 Aug 2023 04:47 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

महापंचायत में बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग शामिल हुए। महापंचायत को संबोधित करते हुए हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि देश में हाल ही में घटी घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। 
विज्ञापन
नूंह हिंसा के विरोध में जंतर-मंतर पर हिंदू संगठनों की महापंचायत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया सनातन फाउंडेशन ने नूंह-मेवात हिंसा के विरोध में जंतर-मंतर पर रविवार को महापंचायत का आयोजन किया। इस अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। इसमें बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग शामिल हुए। महापंचायत को संबोधित करते हुए हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि देश में हाल ही में घटी घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन एक समुदाय पर कार्रवाई कर रहा है, जबकि दूसरे समुदाय से अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए हिंदूवादी नेताओं के कथित बयान को विवादित करार दिया। इसके बाद महापंचायत को बीच खत्म करा दिया गया। इस मौके पर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद सरस्वती, जय भगवान गोयल, बृजभूषण सैनी, पिंकी चौधरी समेत कई हिंदू नेता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें