फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महागुन बिल्डर की निर्माणाधीन साइट की 18वीं मंजिल से गिरकर एक श्रमिक की मौत

Tue, 14 Feb 2017 03:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सोमवार सुबह महागुन बिल्डर की निर्माणाधीन साइट की 18वीं मंजिल से गिरकर एक श्रमिक की मौत हो गई। श्रमिक के परिजन की शिकायत पर बिसरख थाना पुलिस ने बिल्डर, प्रोजेक्ट मैनेजर और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


झारखंड के पोखरिया निवासी किशन राय (19) सोमवार को किसान चौक के पास महागुन बिल्डर की निर्माणाधीन साइट पर काम कर रहा था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह जमीन पर आ गिरा। मौके पर मौजूद श्रमिक  और बिल्डर कर्मी उसे नोएडा के शिवालिक अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

सूचना पर पहुंची बिसरख थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस उपाधीक्षक राकेश ने बताया कि किशन के भाई सुभाष राय ने बिल्डर अमित जैन, प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप शर्मा, ठेकेदार संजय राय पर लापरवाही के कारण हुई मौत का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें