विवादों से घिरी मैगी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली में भी मैगी के सेंपल में कमी पाई गई। जांच के लिए उठाए गए मैगी के 13 नमूनों में से 12 फेल हो गए हैं।
दिल्ली सरकार की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मैगी में लेड (सीसा) की मात्रा जरूरत से ज्यादा पाई गई और यह खाने लायक नहीं है। सरकार के मुताबिक, दिक्कत नूडल्स में नहीं है।
मसाले में फैट और सोडियम क्लोराइड की मात्रा अधिक पाई गई है। मुमकिन है पूरी रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग इस मामले में एफआईआर दर्ज कराएगा।