मजेंटा लाइन कुल 38 किलोमीटर का है। इसका 13 किलोमीटर का एक सेक्शन बॉटेनिकल गार्डन से कालकाजी बीते 25 दिसंबर को खोला जा चुका है। अब नया जनकपुरी वेस्ट से एयरपोर्ट तक की 10 किलोमीटर की लाइन मार्च तक खोलने का लक्ष्य है।
इस पर कुल 6 स्टेशन (जनकपुरी वेस्ट, डाबडी मोड, दशरथपुरी, पालम, सदर बाजार और टर्मिनल आईजीआई टी-1) आएंगे। जनकपुरी वेस्ट पर ब्लू लाइन पर एक नया इंटरचेंज भी मिलेगा।
38 किलोमीटर लंबी है मजेंटा लाइन (जनकपुरी पश्चिम से बॉटेनिकल गार्डन)
13 किलोमीटर का एक सेक्शन बॉटेनिकल गार्डन से कालकाजी चालू।
10 किलोमीटर का जनकपुरी वेस्ट से आईजीआई टी-1 खुल जाएगा।
6 स्टेशन होंगे नए खुलने वाले सेक्शन पर।
1 और इंटरचेंज जनकपुरी बेस्ट पर ब्लू लाइन पर मिलेगा।