नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह के मंच पर लालू से गले मिलने पर आप के पूर्व नेता योगेंद्र यादव ने अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है।
फेसबुक पर डाली अपनी एक पोस्ट में योगेंद्र ने कहा है कि फोटो (लालू-केजरीवाल की गले मिलते फोटो) के पीछे एक अलिखित समीकरण चल रहा है। यही नहीं उन्होंने लिखा है कि लालू-केजरीवाल की तस्वीर देख मुझे दु:ख हुआ, शर्मिंदगी महसूस हुई है। इससे पहले ट्विटर पर योगेंद्र ने लिखा था कि बस यही दिन देखना था।
योगेंद्र यादव ने अपनी पोस्ट में कहा कि मैंने ट्विटर पर इसे लेकर आपत्ति जताई तो मुझे गालियां मिली। यह आम बात है कि जब हम मोदी और केजरीवाल के बारे में लिखते है गालियां मिलती है।
यह कहा गया कि ये सामान्य शिष्टाचार था इसे इतना तूल क्यों दे रहे है। लालू ने जबरदस्ती पकड़कर फोटो खिंचवा ली है। योगेंद्र का कहना है कि राजनीति में सामान्य शिष्टाचार बहुत जरूरी है।