फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई हजार मतों से जीत मदीना बेगम बनीं जिला पार्षद

Fri, 29 Jan 2016 05:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
पुन्हाना के मोदिस कॉलेज में बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे जिला पार्षदों के सात और पंचायत समिति के 30 सदस्यों की मतगणना शुरू हुई। मेवात जिला परिषद के वार्ड नंबर 24 से मदीना बेगम ने करीब ढाई हजार मतों से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


वहीं इस दौरान वार्ड न. 19 व 25 के उम्मीदवारों की सांसे अटकी रहीं, क्योंकि वार्ड 19 की दो व 25 की एक ईवीएम मतगणना अधिकारियों को मौके पर नहीं मिली।

कई घंटे बीत जाने के बाद वार्ड न. 19 की दोनों मशीनों को नूहं से लाया गया। ऐसे में प्रशासन की भारी चूक सामने आई है।

पुन्हाना के सात वार्डों की जिला पार्षद मतगणना उपमंडल अधिकारी अमरदीप सिंह, डीएसपी रतनदीप बाली, बीडीपीओ विरेंद्र सिंह व थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस बल की देखरेख में शुरू की गई।

वार्ड नंबर 24 से जीत की घोषणा के बाद नवनिर्वाचित जिला पार्षद मदीना बेगम ने समर्थकों के साथ पुन्हाना से गांव शाह चौखा तक विजय जुलूस निकला। उन्होंने कहा कि वह जनता की सेवक बनकर अपने इलाके का विकास कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें