अंकित डेढा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बुधवार दोपहर को ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा 'आज मैंने अरविन्द केजरीवाल से प्रभावित होकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की और कांग्रेस से इस्तीफा दिया। आम आदमी पार्टी मजदूरों, किसानों, मज़लूमों, शोषितों, उत्पीड़ित, वंचितो और सर्व समाज के उत्थान की पार्टी है।
मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रभारी अंकित डेढा ने बुधवार को कांग्रेस को अलविदा कह दिया। उन्होंने कांग्रेस का साथ छोड़ने के बाद आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया है। अंकित ने अपने ट्विटर एकाउंट पर इसकी जानकारी दी है। मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अंकित डेढा यूथ कांग्रेस के छिंदवाड़ा और जबलपुर के प्रभारी रहे हैं। इसके अलावा इंडियन नेशनल कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और छात्र संगठन एनएसयूआई से भी जुड़े रहे हैं। मध्य प्रदेश के युवाओं में अंकित यूथ आईकन माने जाते हैं। जिससे कांग्रेस के खेमे में अंकित के जाने से हलचल बढ़ गई है।
अंकित डेढा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बुधवार दोपहर को ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने कहा 'आज मैंने अरविन्द केजरीवाल से प्रभावित होकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की और कांग्रेस से इस्तीफा दिया। आम आदमी पार्टी मजदूरों, किसानों, मज़लूमों, शोषितों, उत्पीड़ित, वंचितो और सर्व समाज के उत्थान की पार्टी है। उन्होंने आप के पदाधिकारियों के साथ फोटो भी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा किए हैं।