फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधु किश्वर ने योगेंद्र यादव पर लगाया गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बीजेपी के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी और गुड़गांव सीट से इनेलो उम्मीदवार जाकिर हुसैन को लेकर पर्चे बांटने में फंसे आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी योगेंद्र यादव पर एक बार फिर नई मुसीबत आ पड़ी है।
विज्ञापन


ताजा केस में जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता मधु किस्वर ने योगेन्द्र यादव पर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया है।

किश्वर ने अपने इस बयान से योगेंद्र यादव और आम आदमी पार्टी को कटघरे में लाने की पूरी कोशिश की है।

एक महीने पहले दिया था भाषण

मधु किश्वर ने मेवात एसपी से योगेन्द्र सिंह यादव पर एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। योगेन्द्र यादव के खिलाफ जो शिकायत की गई है वह उनके एक महीने पूर्व का भाषण है।

किश्वर ने कहा कि यादव ने मेवात में कुछ ऐसी बातें कही थीं जो देश की एकता और अखंडता के लिए गैरवाजिब हैं।

मधु किस्वर बुधवार को गुड़गांव के शमा रेस्टोरेंट में मीडिया से रूबरू हुईं। उन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली बात अच्छी नहीं है। चाहे कोई भी ऐसी बातें करे।
विज्ञापन

AAP ने भी किया पलटवार

किश्वर ने योगेंद्र यादव पर दोहरा मानदंड अपनाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह समाज को तोड़ने वाली बात करते हैं।

हालांकि आम आदमी पार्टी ने मधु किस्वर के आरोपों को निराधार बताया गया। पार्टी के गुड़गांव प्रवक्ता डॉ. संजय सिंह कहा कि मधु किस्वर ने जो कुछ कहा है वह आचार संहिता का उल्लंघन है।

अगर कोई शिकायत पुलिस के पास जाती है तो वह उसकी जांच करती है तब कहीं जाकर एफआईआर दर्ज करती है। संजय सिंह ने कहा कि किश्वर के आरोपों में कोई दम नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को इस बात को संज्ञान में लेना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें