फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन के बहाने युवती को बनाया गैंगरेप का शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली के वसंत कुंज में वेलेंटाइन डे के बहाने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती के दोस्त ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला कर अन्य दो दोस्तों के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


युवती की शिकायत पर वसंत कुंज (साउथ) थाना पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के दोस्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार मीना (25, बदला हुआ नाम) रंगपुरी के पहाड़ी इलाके में रहती है। उसकी पड़ोस में रहने वाले युवक अमित से दोस्ती थी। अमित प्राइवेट जॉब करता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक में मिलाया नशीला पदार्थ और फिर गैंगरेप

युवती ने शिकायत में कहा है कि दोनों के बीच करीब एक वर्ष से प्रेम संबंध थे। वेलेंटाइन डे मनाने के बहाने आरोपी शुक्रवार को उसे घुमाने के बाद एक कमरे में ले गया।

वहां अमित के दो दोस्त पहले से मौजूद थे। बात ही बातों में आरोपियों ने मीना को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। इसके बाद तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

 किसी तरह घर पहुंचकर पीड़िता ने परिजनों को सारी बात बताई। परिजनों ने शुक्रवार रात को ही सूचना पुलिस को दी। वसंतकुंज पुलिस ने मीना की मेडिकल जांच कराई, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें