फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद करने के बहाने डाला युवती की इज्जत पर हाथ

Wed, 01 Jul 2015 07:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बीमार पिता के इलाज के लिए युवती को धन देने के बहाने बुलाकर एक व्यक्ति ने कोल्ड डि्रंक में शराब मिलाकर पिला दी। इसके बाद उसे कार में बैठाकर इधर उधर घुमाता रहा।
विज्ञापन


खराब नीयत देखकर महिला ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पल्ला चौकी क्षेत्र में रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने बताया कि उसके पिता बीमार चल रहे हैं।

करीब तीन साल पुराने परिचित संजीव महगौर को पिता की बीमारी के बारे में बताया था। संजीव ने उसे बुधवार शाम मदद के लिए कुछ धन देने के लिए अपने घर बुलाया था।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक संजीव ने उसे बताया कि रुपये दिल्ली के सरिता विहार से लेकर उसे देगा। इसके बाद उसे कार में बैठा कर सरिता विहार ले गया। वहां बहाना बनाया कि रुपया देने वाला बंदा नहीं मिला।
विज्ञापन

पुलिस को बुलाना चाहा तो फेंक दिया युवती का फोन

वापसी में संजीव ने महिला को कोल्ड ड्रिंक पिलाई जिससे उसे नशा हो गया। युवती को कार में बैठाकर वह सेक्टर 31 की सूनसान सड़कों पर चला गया यहां उसने युवती के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।

पीड़िता ने 100 नंबर पर कॉल करनी चाही तो संजीव ने उसका मोबाइल फोन छीनकर फेक दिया। इसके बाद छेड़छाड़ करने लगा। इस दौरान महिला को गश्त कर रहा बाइक सवार पुलिस वाला दिखाई दिया।

उसने कार में से हाथ निकाल कर पुलिस वाले से मदद मांगी। बाइक सवार सिपाही ने कार रुकवा कर माजरा समझा और दोनों को थाने ले आया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संजीव महगौर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसएचओ सेक्टर 31 ने बताया कि पीड़िता और आरोपी दोनों का मेडिकल कराया गया है, आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें