फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़गांव में वक्फ की जमीन पर बनेगा भव्य मॉल, खुलेगा हाट भी

Fri, 26 Aug 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : DEMO
विज्ञापन
मोदी सरकार का अल्पसंख्यक मंत्रालय देश में एक साल के भीतर 1000 सद्भावना पंडाल बनाएगा। इन पंडालों में अल्पसंख्यक शादी कर सकेंगे। अपने हुनर से बनाई उत्पादों का मेला लगा सकेंगे।
विज्ञापन


इनमें उस्ताद स्कीम के तहत दस्तकार हाट लगवाएं जाएंगे और खेल की गतिविधियां आयोजित कराई जाएंगी। ये भवन भूकंपरोधी होंगे। आपदा आने पर आसपास के लोग इनमें आश्रय हासिल कर सकेंगे। इसके अलावा गुड़गांव में वक्फ की जमीन पर मॉल बनेगा।

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुख्तार अब्बास नकवी ने बुधवार को मीडिया को बताया कि सदभावना पंडाल हाउस प्रदेश सरकार के सहयोग से खुलेंगे। जमीन प्रदेश को देनी होगी।
विज्ञापन


मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कश्मीर में सीखो और कमाओ योजना के तहत पचास हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य मंत्रालय का है। लेह, कारगिल आदि के युवाओं को पहले जोड़ने का प्लान है। देश में रेलवे और कैंट बोर्ड की इस्तेमाल न हो रही जमीन को लेकर वहां अल्पसंख्यकों के लिए स्कूल और कॉलेज खोलने की योजना है।

स्कॉलरशिप घोटाले में रिकवरी होगी
नकवी ने स्वीकार किया कि अल्पसंख्यकों  कोदी जाने वाली छात्रवृति में बड़े पैमाने पर देश में  घोटाला हुआ है। जांच में सामने आने के बाद सभी दोषियों को चिन्हित कर लिया गया है।

जल्द राजस्व वसूली के तर्ज पर सारे पैसे की स्कूलों-मदरसों से रिकवरी कराई जाएगी। घोटाला रोकने के लिए अब मंत्रालय में ऑनलाइन शिकायत की जा सकेगी।  इसी के साथ मंत्रालय की तरफ से समाधान सेल शुरू की गई है।

इसके साथ ही अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय से जुड़ी सभी जानकारी और योजनाओं की जानकारी देने के लिए हिंदी में एक वेबसाइट मंत्री नकवी ने बुधवार को शुरू की है।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने बताया कि मल्टी सेक्टरल डेवलपमेंट प्रोग्राम योजना का नाम बदलकर अब प्रधानमंत्री जन विकास योजना कर दिया गया है।  इस योजना को और प्रभावी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें