फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा-ग्रेनो वालों के लिए खुशखबरी: दिल्ली एयरपोर्ट जाना हुआ आसान, लग्जरी बस सेवा शुरू; जानें कितना है किराया

Fri, 05 Sep 2025 06:33 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

डीआईएएल की ओर से जारी बयान के अनुसार, फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट के करीब 20 फीसदी यात्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं। नई लग्जरी बस सेवा से उम्मीद है कि इस हिस्सेदारी में और बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली एयरपोर्ट ऑपरेटर डीआईएएल (डायल) ने फ्लिक्सबस के साथ मिलकर एयरपोर्ट से नोएडा और ग्रेटर नोएडा तक लग्जरी बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इस सेवा के तहत यात्री सिर्फ 199 रुपये में लग्जरी बस से सफर कर सकेंगे। यह सुविधा यात्रियों को 24 घंटे उपलब्ध होगी।

विज्ञापन

डीआईएएल की ओर से जारी बयान के अनुसार, फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट के करीब 20 फीसदी यात्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं। नई लग्जरी बस सेवा से उम्मीद है कि इस हिस्सेदारी में और बढ़ोतरी होगी, क्योंकि यह यात्रियों को आरामदायक और भरोसेमंद विकल्प प्रदान करेगी।
विज्ञापन

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड जीएमआर ग्रुप की अगुवाई वाले कंसोर्टियम द्वारा संचालित है, जो राष्ट्रीय राजधानी में स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का संचालन करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें