डीआईएएल की ओर से जारी बयान के अनुसार, फिलहाल दिल्ली एयरपोर्ट के करीब 20 फीसदी यात्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं। नई लग्जरी बस सेवा से उम्मीद है कि इस हिस्सेदारी में और बढ़ोतरी होगी, क्योंकि यह यात्रियों को आरामदायक और भरोसेमंद विकल्प प्रदान करेगी।
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड जीएमआर ग्रुप की अगुवाई वाले कंसोर्टियम द्वारा संचालित है, जो राष्ट्रीय राजधानी में स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का संचालन करता है।