फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: म्यूनिख से बैंकॉक जा रहा विमान दिल्ली डायवर्ट, पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण किया ये फैसला

Wed, 29 Nov 2023 12:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

उड़ान ने शुरू में पाकिस्तान के निकटवर्ती हवाई अड्डे पर उतरने की अनुमति मांगी, लेकिन अज्ञात कारणों से, वह अनुरोध पूरा नहीं किया गया। नतीजतन, फ्लाइट सुरक्षित रूप से दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड कराई गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यूनिख से बैंकॉक जाने वाली लुफ्थांसा की एक उड़ान को यात्री के अनियंत्रित व्यवहार के कारण बुधवार को दिल्ली की ओर मोड़ दिया गया। सूत्रों ने एएनआई को बताया, 'फ्लाइट में पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिस वजह से दिल्ली हवाई अड्डे पर फ्लाइट को उतारा गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, फ्लाइट संख्या एलएच 772 ने म्यूनिख एयरपोर्ट से तय समय से करीब सवा घंटे देरी से रात करीब साढ़े ग्यारह बजे उड़ान भरी। जिसके बाद जब विमान पाकिस्तान की वायु सीमा में दाखिल हुए तो इसी दौरान प्लाइट में सवार पति-पत्नी झगड़ पड़ने लगे। दोनों के बीच मारपीट तक होने लगी थी। 

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के अधिकारी के मुताबिक, एक महिला ने पायलट को शिकायत दी कि उसका पति उसे धमका रहा है। पति ने उस पर खाना फेंका और लाइटर से कंबल जलाने काप्रयास किया। क्रू की हिदायत के बाद भी वह शांत नहीं हुआ। पति जर्मनी व पत्नी थाइलैंड की रहने वाली थी। इस पर केबिन क्रू ने फ्लाइट डायवर्ट करने का फैसला किया। क्रू ने पहले पाकिस्तान से लैंडिंग का अनुरोध किया, पर अनुमति नहीं मिली। इसके बाद दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सुबह 10:26 बजे लैंडिंगकराई गई।
विज्ञापन


सीआईएसएफ अधिकारियों ने बताया, विमान एक घंटे से ज्यादा समय की देरी से बैंकॉक रवाना हुआ। लुफ्थांसा एयरलाइंस ने बताया कि महिला को उसी फ्लाइट से बैंकॉक भेजा गया, जबकि माफी मांगने के बाद पुरुष को दोपहर बाद करीब तीन बजे एअर इंडिया की उड़ान से रवाना किया गया। 

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें