फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 हजार लोगों के भाग्य का फैसला 11 तक

Fri, 03 Jan 2014 02:59 PM IST
अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा प्राधिकरण की औद्योगिक भूखंड योजना का ड्रा 11 जनवरी तक हो जाएगा। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के सीईओ ने बैठक की, जिसमें यह निर्णय लिया गया है। दो हजार वर्ग मीटर से कम एरिया के 65 भूखंडों के लिए तीन हजार आवेदकों के बीच ड्रा होना है।
विज्ञापन


प्राधिकरण ने 10 और 11 जनवरी की तारीख तय की हैं। इनमें से किसी एक तिथि पर ड्रा होना तय है। यह योजना 15 सितंबर से 22 अक्तूबर के बीच लांच की गई थी।

प्राधिकरण की बिल्डिंग का शिलान्यास इसी माह

सेक्टर 96 में प्रस्तावित नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर का शिलान्यास एक सप्ताह में करने की तैयारी है। 24 मंजिला इस इमारत को बनाने में करीब चार सौ करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

24 हजार वर्ग मीटर एरिया में प्रस्तावित भवन में प्राधिकरण के सभी दफ्तर एक साथ होंगे। बोर्ड से योजना को मंजूरी मिल चुकी है। इसकी कागजी प्रक्रिया पूरी नहीं है, मगर लोकसभा चुनाव की अधिसूचना को ध्यान में रखते हुए बिल्डिंग का शिलान्यास जल्द कर लेने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें