फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल डेकर को मंत्री से नहीं मिल रहा उद्घाटन का समय

Mon, 06 Apr 2015 01:03 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जनता के लिए बने ट्रेनों के प्रोजेक्ट मंत्रियों और अफसरों की ‘मेहरबानी’ का इंतजार कर रहे हैं। मंत्री जी और साहब के व्यस्त शेड्यूल से समय न निकल पाने की वजह से लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर ट्रेन और मेरठ रूट पर ईएमयू दौड़ने का इंतजार लंबा होता जा रहा है।
विज्ञापन


डबल डेकर ट्रेन को अब उद्घाटन के लिए गृह मंत्री व रेल मंत्री से समय मिलने का इंतजार है, तो ईएमयू ट्रेन संचालन को रेलवे के सेफ्टी कमिश्नर से एनओसी की दरकार है। दोनों ही प्रोजेक्ट निर्धारित समय से काफी लेट हो चुके हैं।

डबल डेकर को मंत्रियों का इंतजार
लखनऊ-आनंद विहार के बीच डबल डेकर का सफर बीते साल ही शुरू होना था। कई महीने लखनऊ में ही ट्रेन हरी झंडी मिलने का इंतजार करती रही।

21 मार्च को इस शुभारंभ लखनऊ से गृह मंत्री राजनाथ सिंह और रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को करना था। इससे एक दिन पहले रायबरेली में रेल एक्सीडेंट की वजह से यह टल गया। अब दोनों ही मंत्रियों से उद्घाटन का समय नहीं मिल रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि नया शेड्यूल मिलने पर इसका संचालन शुरू हो सकेगा।
विज्ञापन


ईएमयू को नहीं मिली सेफ्टी कमिश्नर की एनओसी
गाजियाबाद से सहारनपुर तक इलेक्ट्रिक ट्रेनों (ईएमयू) का संचालन शुरू होना था। रेलवे ने इलेक्ट्रिक ट्रेनों के संचालन के लिए एक त्रिभुज तैयार किया है। इनमें गाजियाबाद से मेरठ, गाजियाबाद से हापुड़, और मेरठ से हापुड़ तक इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाना था।

रेलवे इनमें से महज एक रूट मेरठ से हापुड़ इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू कर सका है। गाजियाबाद से मेरठ और हापुड़ रूटों पर ईएमयू संचालन का प्रोजेक्ट अभी तक पूरा नहीं हो सका। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक दोनों रूटों पर इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है।

ईएमयू के ट्रायल से पहले रेलवे के सेफ्टी कमिश्नर से एनओसी लेने के लिए आवेदन किया गया है। मेरठ रू ट पर ईएमयू दौड़ाने के लिए अभी भी एनओसी का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें