फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर पार्टी में जाना है तो, जरुर ध्यान दें

विज्ञापन
विज्ञापन
देशभर में नए साल के स्वागत की तैयारी जोरों पर शुरु हो चुकी है। ऐसे में उन लोगों ने अपनी तैयारी शुरु कर दी है जो मौज मस्ती के नाम पर नशे का व्यापार करते हैं।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने नशे का व्यापार करने वाले दो ऐसे तस्करों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया है जो नए ढंग से नशे का व्यापार करते हैं।

लव, सेक्स और धोखा नाम की फिल्म तो आपने सुनी होगी लेकिन इसी नाम से शहर में परोसा जा रहा है ऐसा सामान जो आपको नशे के गहरे कुएं में धकेल सकता है। तस्करी करने वाला 37 वर्षीय पेड्रो मारिया डच नागरिक है और पिछले छह महीने से दिल्ली में रह रहा है।

असल में एलएसडी (Lysergic Acid Diethylamide) एक ऐसा नशा है जिसे कागज के टुकड़े पर जमा कर बेचा जाता है। स्टाम्प पेपर की शक्ल और आकार का यह पेपरनुमा नशा आसानी से कहीं भी लाया ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन

अनोखे ढंग से करता तस्करी

असल में दिल्ली पुलिस सहित नारकोटिक्स विभाग की क्राइम ब्रांच को लंबे समय से ऐसे गिरोह की तलाश थी जो दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में ड्रग्स तस्करी का काम कर रहा था।

बता दें कि अभी हाल ही में 24 वर्षीय एक एनआरआई छात्र अनमोल शर्मा की मौत के बाद से ही पार्टियों में नशे की सप्लाई का मामला तेजी से चर्चा में आया था। पेड्रो बेहद शातिर ढंग से एलएसडी की सप्लाई दिल्ली-गुड़गांव सहित आस-पास ‌के इलाकों के बार और डिस्को में करता था।

असल में पेड्रो एलएसडी पेपर को छोटे-छोटे टुकडो़ में करके सप्लाई किया ‌करता था। चौंकाने वाली बात है कि पेड्रो तक नशे की इस सामान की तस्करी ग्रीस से होती थी जिसे उसके दोस्‍त कुरियर के माध्यम से भारत भेजते थे।

असल में नशे का यह सामान ‌क्रिस्टल और टैबलेट की शक्ल में आता था जिसे वह तरल पदार्थ का घोल बना कर पेपर पर जमा देता था। इस तरह वह पेपर के टुकड़े कर उन्हें लोगों को सप्लाई किया करता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें