फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

LS Elections: बैनर-पोस्टर में ही दिख रहे हैं कन्हैया, करीबी बोले- 28 को होगी पूर्वी दिल्ली में धमाकेदार एंट्री

नवनीत शरण, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 02:20 AM IST

सार

आप और भाजपा प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान में जुटे हैं, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी अभी ज्यादा दूर तक नहीं चल सके हैं। इसमें भी उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा में प्रचार अभियान की शुरुआत तक नहीं दिखाई पड़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्हैया कुमार, मनोज तिवारी। - फोटो : Amar Ujala


नाम घोषित होने के 11 दिन बाद भी कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार प्रचार को धार नहीं दे रहे हैं। हालांकि, पोस्टर-बैनर में दिखाई पड़ रहे है, लेकिन पार्टी सूत्र बताते हैं कि अभी तक न तो कार्यकर्ताओं के साथ किसी तरह की बैठक हुई है और न ही सीधा परिचय। भले ही कन्हैया अपने क्षेत्र में 11 दिन बाद भी नजर नहीं आए है। करीबियों का कहना है कि 28 व 29 अप्रैल से वे धमाकेदार एंट्री कर रहे है।


कांग्रेस ने उत्तर- पूर्वी दिल्ली सीट से कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने अपने दो बार से सांसद रहे मनोज तिवारी पर तीसरी बार दांव लगाया है। दोनों पूर्वांचलियों के चुनाव मैदान में उतरने से मुकाबला काफी रोचक हो गया है। पूर्वांचली मतदाताओं के बीच इस मुकाबले को लेकर काफी चर्चा है। 


कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार कन्हैया के चुनावी प्रचार के लिए भी कार्यकर्ताओं की तैयारी है, हालांकि 11 दिनों के बाद भी कन्हैया अपने क्षेत्र में सार्वजनिक कार्यक्रम में अभी तक शरीक नहीं हुए है। यहां तक कि जब सभी प्रत्याशी हनुमान जयंती पर सोशल मीडिया के माध्यम से काफी सक्रिय दिखें लेकिन यहां भी कन्हैया नदारद रहे। दबी जुबान में कांग्रेस कार्यकर्ता भी कह रहे है कि चुनाव काफी करीब है। गठबंधन के तहत चुनावी मैदान में है, लिहाजा आप व कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय काफी अहम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next