फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Elections : गाजियाबाद-नोएडा में आज है मतदान, दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर सख्त पहरा; ड्रोन से रखी जा रही नजर

Fri, 26 Apr 2024 02:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

ऐसे में दिल्ली-यूपी की तमाम सीमाओं को बृहस्पतिवार शाम से ही छावनी में तब्दील कर दिया गया। बॉर्डर पर बैरिकेडिंग करने के अलावा संवदेनशील इलाकों में दिल्ली पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। साथ ही, ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
नोएडा में सतर्क है पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में शुक्रवार को गाजियाबाद और नोएडा में भी मतदान होगा। ऐसे में दिल्ली-यूपी की तमाम सीमाओं को बृहस्पतिवार शाम से ही छावनी में तब्दील कर दिया गया। बॉर्डर पर बैरिकेडिंग करने के अलावा संवदेनशील इलाकों में दिल्ली पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। साथ ही, ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि वे यूपी पुलिस के संपर्क में हैं। समन्वय समिति की बैठक के बाद दिल्ली पुलिस अपनी ओर से तमाम इंतजाम कर रही है। बॉर्डर पर वाहनों की गहन तलाशी की जा रही है। स्थानीय पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बल को बॉर्डर पर तैनात किया गया है। दोपहर बाद से दिल्ली-यूपी की सभी सीमाओं को छावनी में तब्दील कर दिया गया। 

उत्तर-पूर्वी जिला, शाहदरा और पूर्वी जिला के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर सतर्कता बरतने के लिए कहा। इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने इलाके के संदिग्ध और घोषित बदमाशों पर नजर रखने के आदेश दिए।
विज्ञापन


भोपुरा बॉर्डर, अप्सरा बॉर्डर, आनंद विहार, गाजीपुर-दिल्ली गेट, खोड़ा कॉलोनी, चिल्ला, खजूरी-पुश्ता व लोनी बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी गई है। यहां स्पेशल पिकेट के अलावा नाइट पिकेट लगाने के आदेश दिए गए हैं। शुक्रवार को अलग-अलग एरिया में ड्रोन से भी निगरानी के आदेश दिए गए हैं। शुक्रवार को मतदान खत्म होने तक इसी तरह के इंतजाम रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें