फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनी, हेमा और पवन सिंह ने मांगे भाजपा के लिए वोट

Thu, 09 May 2019 10:47 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
sunny deol
विज्ञापन

चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले बृहस्पतिवार को भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक दी। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा और अगले ही दिन फिल्म जगत के स्टार चेहरों को दिल्ली की सड़कों पर उतार दिया। सन्नी देओल, हेमा मालिनी और भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने प्रत्याशियों के पक्ष में विभिन्न क्षेत्रों में जाकर रोड शो और जनसभा की। 

विज्ञापन


नई दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी मीनाक्षी लेखी के समर्थन के लिए शाम को पहाड़गंज में हेमा मालिनी ने संकल्प सभा में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और उनकी सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी लोगों को दी। इसके बाद भोजपुरी गायक और अभिनेता पवन सिंह ने ग्रीन पार्क और रमेश पार्क गढ़ी गांव में जनसभाएं कीं। 

फिल्म अभिनेता और पंजाब में भाजपा के ही प्रत्याशी सनी देओल ने पहले दक्षिणी दिल्ली के प्रत्याशी रमेश बिधुड़ी के समर्थन में रोड शो किया। इसके बाद रात करीब सवा आठ बजे पश्चिमी दिल्ली के भाजपा प्रत्याशी प्रवेश सिंह वर्मा के लिए हरीनगर डिपो से रोड शो किया।
विज्ञापन


इस दौरान पूरे इलाके में यातायात को लेकर भी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को शिकायतें मिलती रहीं। पुलिस के अनुसार रोड शो के कारण जेल रोड सबसे ज्यादा प्रभावित रहा। वहीं देर रात सनी देओल ने उत्तर पश्चिम दिल्ली में भी रोड शो किया। 

सनी के आने से पहले ही मचा हंगामा
पश्चिमी दिल्ली में सनी देओल का रोड शो शाम साढ़े पांच बजे होना तय था। इसलिए इलाके के लोग सनी देओल को देखने के लिए समय से पहले ही पहुंच गए थे, लेकिन इसी दौरान पता चला कि उन्हें आने में थोड़ा वक्त लग सकता है। इसी दौरान किसी बात को लेकर भीड़ में मौजूद दो गुटों में पहले गाली गलौच और फिर नौबत हाथापाई तक पहुंच गई।

माहौल बिगड़ता देख दिल्ली पुलिस के जवानों ने हस्तक्षेप किया। इस झड़प का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें एक समुदाय विशेष के लोग आपस में झड़प कर रहे थे। हालांकि इस घटना को लेकर पुलिस ने कोई शिकायत दर्ज नहीं की है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके पर ही लोगों को शांत कराते हुए आपस में सुलह करा दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें