फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के सफाए से हो सकता है दिल्ली का विकास : राजनाथ

Thu, 09 May 2019 11:13 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-दिल्ली में अपनी तीसरी जनसभा में बोले गृहमंत्री
-राष्ट्रवाद, गरीबी और महंगाई पर गिनाईं उपलब्धियां
विज्ञापन
राजनाथ सिंह (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में लंबे-चौड़े दावे कर सत्ता तक पहुंची आम आदमी पार्टी ने जनता से खिलवाड़ किया है। भ्रष्ट्राचार के खिलाफ तमाम वायदे किए थे। विधानसभा चुनाव में लोकपाल बिल लाने तक का दावा किया था, लेकिन कुर्सी मिलने के बाद असली रंग सामने आ गया। सख्त लोकपाल बिल लाने का दावा किया था, परंतु आंतरिक लोकपाल रामपाल को भी बेईज्जत करके बाहर कर दिया। ये कहना है गृहमंत्री राजनाथ सिंह का। गुरुवार रात उन्होंने दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर इलाका स्थित सौरभ विहार में जनसभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


दिल्ली में अपनी तीसरी जनसभा में राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और आप पार्टी पर खूब निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप पार्टी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। सस्ता खाद्यान्न सरकार ने बंद कर दिया। युवाओं को फ्री वाई-फाई की सुविधा नहीं मिली। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का दावा भी किया। बावजूद, आप पार्टी में ही भ्रष्ट नेताओं की तस्वीरें सामने आने लगीं। गृहमंत्री ने लोगों से यहां तक अपील कर डाली कि लोकसभा में भाजपा के सभी प्रत्याशियों को समर्थन देने के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में आप का सफाया करने के बाद ही दिल्ली का विकास हो सकता है। इसमें आम आदमी की भूमिका सबसे अहम है। 

उन्होंने पूर्व की भांति इस बार भी राष्ट्रवाद, आतंकवाद, गरीबी और महंगाई को लेकर कांग्रेस की पूर्व सरकारों और गांधी परिवार का घेराव किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने कहा था कि वे ऊपर से 100 पैसे भेजते हैं तो सिर्फ 15 पैसे पीड़ित तक पहुंचते हैं। नेहरु, इंदिरा और राजीव सबने एक नारा देश को दिया कि गरीबी हटाएंगे, लेकिन किसी ने नहीं हटाई। उन्होंने दावा किया है कि गरीबों के लिए इतनी योजनाएं अन्य किसी भी सरकार में नहीं चलाई गईं जितनी मोदी सरकार ने पांच सालों में चलाई हैं।
विज्ञापन


भारतीय सेना का काम आतंकी मारने का है, लाशें गिद्घ गिनते हैं
इटली की पत्रकार का हवाला देते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पुलवामा का बदला लेने के लिए पाक में हुई एयर स्ट्राइक में 170 आतंकवादी मारे गए। 20 आतंकवादी अस्पताल में उपचार के दौरान मर गए, जबकि 45 आतंकियों का अभी भी उपचार चल रहा है। इसके बाद भी विपक्ष में बैठे नेताओं को प्रमाण चाहिए। भारतीय सेना का काम आतंकवादियों को मारने का है। लाशें गिनने का काम गिद्घ का होता है। अंत में उन्होंने ने सभा में मौजूद लोगों से अपने-अपने मोबाइल फोन की सेल्फी लाइट्स जलाकर भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधुड़ी का समर्थन करने की अपील की। इस दौरान मोदी के नारे भी खूब नारे लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें