फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप प्रत्याशी आतिशी के खिलाफ पैम्फलैट बांटे जाने पर महिला आयोग ने मांगा जवाब 

Thu, 09 May 2019 07:04 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आतिशी - फोटो : self
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली से आप प्रत्याशी आतिशी के खिलाफ पैम्फलेट बांटे जाने को लेकर दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्लयू) ने पूर्वी दिल्ली के डीसीपी को मामले का संज्ञान लेने के लिए कहा है।

विज्ञापन


आयोग ने इस मामले को लेकर डीसीपी से एफआईआर दर्ज करने, आरोपी की पहचान और गिरफ्तार व जांच की वर्तमान स्थिति का जायजा देने के लिए कहा। इस बाबत आयोग ने 11 मई तक जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।
 


गौरतलब हो पूर्वी दिल्ली से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी गुरुवार को अपने खिलाफ आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियों वाला एक पर्चा पढ़ते समय रो पड़ीं। उन्होंने दावा किया है कि उनके प्रतिद्वंद्वी गौतम गंभीर ने निर्वाचन क्षेत्र में ऐसे पर्चे बंटवाए हैं। 
विज्ञापन


एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पर्चा पढ़ते समय आतिशी ने रोते-रोते कहा कि पूर्व क्रिकेटर गंभीर के राजनीति में आने पर उन्होंने उनका स्वागत किया था, लेकिन अब भाजपा बेहद निचले स्तर पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें