फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LGP से भरा टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टला

Fri, 18 Jul 2014 03:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित कोट गांव में एलपीजी से भरा टैंकर (कैप्सूल ट्रक) संतुलन बिगड़ने से पलट गया। हालांकि वह फटा नहीं और एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस ने कई दमकल वाहनों को तैनात कर दिया, जिससे किसी तरह की अनहोनी न हो पाए। उधर, आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि बुलंदशहर से एलपीजी से भरा कैप्सूल ट्रक गाजियाबाद के लिए वाया जीटी रोड जा रहा था। जब टैंकर कोट गांव के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार होने के कारण चालक संतुलन खो बैठा।
विज्ञापन


इससे टैंकर सड़क पर लहराया और एक किनारे जाकर पलट गया। ट्रक पलटने के बाद मौके से चालक और परिचालक भाग खडे़ हुए।

गैस का टैंकर होने के कारण आसपास से गुजर रहे लोगों और ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस ने लोगों को दूर भगा दिया। हालांकि कैप्सूल से गैस लीक नहीं हुई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

पुलिस ने सुरक्षा और ऐहतियात के चलते दमकल विभाग की कई गाड़ियों को बुला लिया था। सीओ दादरी अनुराग सिंह ने बताया कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ है। उसकी तलाश  जा रही है। गनीमत यह रही कि टैंकर लीक नहीं हुआ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें