घरेलू गैस उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। जून में गैस कंपनियों ने नॉन सब्सिडी और कामर्शियल श्रेणी के सिलेंडरों के रेट कम कर दिए हैं। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डालर के मुकाबले रुपये की मजबूती का बाजार पर असर पड़ने लगा है।
बाजार भाव से हर माह रसोई गैस के दाम निर्धारित किए जाते हैं। वेस्टर्न यूपी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन के अध्यक्ष इरेश कुमार के मुताबिक जून में कंपनियों ने कामर्शियल सिलेंडर में 28 रुपये और नॉन सब्सिडी सिलेंडर में 23 रुपये की कमी की है।
इस प्रकार से कामर्शियल सिलेंडर जो पहले 1692 रुपये में मिलता था वह अब 1664 रुपये में मिलेगा। वहीं नॉन सब्सिडी का रेट 945 रुपये से घटकर 922 रुपये हो गया।