फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: स्वरूप नगर में एलपीजी सिलिंडर फटा, दो नाबालिग समेत छह झुलसे...

विज्ञापन
विज्ञापन
-बाहरी-उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर में बुधवार शाम को हुआ हादसा, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, छानबीन जारी
विज्ञापन

-खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा, क्राइम टीम व एफएसएल ने मौके से साक्ष्य जुटाए, मामले की छानबीन जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी-उत्तरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में बुधवार शाम तीन मंजिला इमारत में एलपीजी सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। हादसे में ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद दो नाबालिग समेत कुल छह लोग झुलस गए। तेज धमाका हुआ तो आसपास मौजूद पड़ोसी मदद के लिए भागे। बाद में मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई।
खबर मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। इमारत की ग्राउंड फ्लोर से कृष्णा (7), आर्यन (13), आरुषि (11), इनकी मां रेखा (35), राजीव कुमार (30) और विरेंद्र (36) को निकालकर नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घायलों में तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद क्राइम टीम व एफएसएल भी मौके पर पहुंच गई। बाद में मौके से साक्ष्य जुटाए गए। शुरुआती जांच के बाद के पुलिस को पता चला है कि एलपीजी रिसाव के बाद धमाका हुआ और घर में आग लगी। पुलिस आग लगने की वजह का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामले की जांच जारी है।
पुलिस के मुताबिक हादसा स्वरूप नगर की गली नंबर-15 में शाम करीब 4.07 बजे हुआ। यहां तीन मंजिला इमारत में अलग-अलग फ्लोर पर परिवार रहते हैं। ग्राउंड फ्लोर पर अचानक धमाका हुआ तो बचाव दल मौके पर पहुंचा। दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

धमाके इतना तेज था कि घर की खिड़की और दरवाजे टूट गए। बाद में झुलसे हुए लोगों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से बाहर निकाला। सभी घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पुलिस घायलों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें