राजधानी में करीब एक सप्ताह से कोरोना जांच कम कर दी गई है। 5 जून से प्रतिदिन औसतन करीब 5 हजार जांच की जा रही है। इससे पहले यह आंकड़ा 6,700 जांच प्रतिदिन का था। जांच कम करने पर सुप्रीम कोर्ट ने भी दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। कोर्ट ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि जांच की संख्या किस आधार पर घटाई जा रही है।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, शनिवार तक कुल 38,958 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। 28 मई से 4 जून तक रोजाना संक्रमण के औसतन 1050 मामले आ रहे हैं और 6,700 लोगों के सैंपल लिए जा रहे थे, लेकिन एक सप्ताह से जांच दर घटा दी गई है। अब प्रतिदिन औसतन 4,900 टेस्ट किए जा रहे हैं और 1400 संक्रमित मिल रहे हैं। यानी, अब कम जांच करने पर भी अधिक संक्रमित मिल रहे हैं।
ऐसे घटती गई जांच
औसतन 6700 जांच 4 जून तक
तारीख कुल जांच
28 मई 7615
29 मई 7649
30 मई 7113
31 मई 6045
01 जून 4753
02 जून 6070
03 जून 6538
04 जून 6361
5 से 11 जून तक औसतन 4,900 जांच
05 जून 5187
06 जून 5180
07 जून 5042
08 जून 3700
09 जून 4900
10 जून 5,100
11 जून 5,360
12 जून 6300